डाक विभाग Staff Car Driver के पदों पर भर्ती, ₹45,000 सैलरी आवेदन प्रक्रिया शुरू

India Post Driver Recruitment 2026

India Post Staff Car Driver Bharti 2026: भारतीय डाक विभाग में दसवीं पास 24 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, भारतीय डाक विभाग मेल मोटर सर्विस चेन्नई की ओर से तमिलनाडु पोस्ट सर्कल में स्टाफ कार ड्राइवर ऑर्डिनरी ग्रेड के पदों के लिए आवेदन फॉर्म 29 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 को शाम 5:00 बजे तक अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन तरीके से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं

इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव संबंधित शर्तें और आयु सीमा से संबंधित जानकारी आर्टिकल में दी गई है, अभ्यर्थी से जानकारी को अच्छे से पढ़कर आवेदन करें

India Post Staff Car Driver Bharti 2026: Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
भारती कार्यालय का नाममेल मोटर सर्विस, चेन्नई
पोस्टल सर्किलतमिलनाडु
पद का नामस्टाफ कर ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड)
कुल पद24
विज्ञापन संख्याMSE/B9/XVI/2022-23
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे
वेतनमान₹19,900 से ₹63,200
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटIndiaPost.gov.in

डाक विभाग में पदों की संख्या और श्रेणी वार रिक्तियां

इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर के कल 24 पद निर्धारित किया गया है श्रेणी वार पदों का विवरण नीचे दी गई लिस्ट में देखें:-

  • सामान्य वर्ग (UR) 13
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 7
  • अनुसूचित जाति (SC) 3
  • अनुसूचित जनजाति (ST) 0
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 1
  • कुल 24

शैक्षणिक योग्यता और ड्राइविंग अनुभव

आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ लाइसेंस और अनुभव की शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

योग्यताआवश्यक शर्त
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
ड्राइविंग लाइसेंसवैध LMV और HMV दोनों लाइसेंस
ड्राइविंग अनुभवकम से कम 3 वर्ष
तकनीकी जानकारीमोटर मैकेनिज्म का ज्ञान
अतिरिक्त योग्यता3 वर्ष की होमगार्ड या सिविल वॉलंटियर सेवा वांछनीय

ध्यान देने वाली बातें:

  • उम्मीदवार को वाहन की छोटी-मोटी खराबियों को पहचानने और ठीक करने का ज्ञान होना चाहिए।
  • ड्राइविंग अनुभव का प्रमाणपत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है।
  • अनुभव की अवधि लाइसेंस की वैधता से जुड़ी निर्धारित शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए।
  • होमगार्ड या सिविल वॉलंटियर सेवा अनिवार्य नहीं, वांछनीय है। यह होने पर आपका आवेदन मजबूत माना जा सकता है।

आयु सीमा (30 नवंबर 2026 के अनुसार)

सामान्य और EWS उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

श्रेणीआयु सीमा / छूट
सामान्य एवं EWS18 से 27 वर्ष
SC/STअधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
OBCअधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
केंद्र सरकार के कर्मचारीनियमानुसार छूट
भूतपूर्व सैनिकसरकारी नियमों के अनुसार छूट

आयु में छूट का लाभ लेने के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की श्रेणीशुल्क
सामान्य वर्ग के पुरुष₹100
OBC पुरुष₹100
EWS पुरुष₹100
SC उम्मीदवारशुल्क नहीं
ST उम्मीदवारशुल्क नहीं
महिला उम्मीदवारशुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान निर्धारित ई-पेमेंट प्रक्रिया से कंप्यूटरीकृत डाकघर में करना होगा। भुगतान करते समय नोटिफिकेशन में दिए गए ई-बिलर विवरण का ही उपयोग करें।

Also Read : रेलवे स्टेशन मास्टर 1265 पदों पर भर्ती, 35,400 सैलरी, जानिए आवेदन फॉर्म योग्यता डिटेल्स

इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:

  1. थ्योरी परीक्षा: पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी।
  2. प्रैक्टिकल टेस्ट: थ्योरी में निर्धारित योग्यता पाने वाले उम्मीदवार ही इस चरण में शामिल होंगे।

इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का चरणविषयअंक
थ्योरी परीक्षासामान्य ज्ञान20
थ्योरी परीक्षारीजनिंग15
थ्योरी परीक्षासामान्य अंकगणित15
थ्योरी परीक्षासड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और वाहन रखरखाव30
थ्योरी कुल80
प्रैक्टिकल टेस्टमोटर मैकेनिज्म और ड्राइविंग कौशल20
कुल अंक100
  • थ्योरी परीक्षा के लिए 90 मिनट निर्धारित हैं।
  • प्रैक्टिकल टेस्ट में मोटर मैकेनिज्म और HMV ड्राइविंग कौशल का मूल्यांकन होगा।

तैयारी के लिए सुझाव

  • सबसे ज्यादा अंक (30) सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और वाहन रखरखाव के हैं। इस हिस्से पर विशेष ध्यान दें।
  • सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और अंकगणित के लिए 10वीं स्तर की किताबें और पिछले प्रश्न पत्र हल करें।
  • प्रैक्टिकल के लिए इंजन, ब्रेक, क्लच, बैटरी और टायर जैसी बुनियादी मैकेनिकल जानकारी पक्की रखें।

इंडिया पोस्ट Staff Car Driver भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें?

यह आवेदन ऑफलाइन है। कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं है।

  1. भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  3. नोटिफिकेशन में दिया गया आवेदन फॉर्म प्रिंट करें।
  4. फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और लाइसेंस का विवरण भरें।
  5. ड्राइविंग अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज लगाएं।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म पर फोटो लगाकर हस्ताक्षर करें।
  8. सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन स्पीड पोस्ट से भेजें।

आवेदन भेजने का पता

Senior Manager, Mail Motor Service, No. 37, Greams Road, Chennai – 600006

जरूरी निर्देश

  • आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से भेजना है। कूरियर, साधारण डाक या हाथों-हाथ जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • आवेदन 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए, सिर्फ भेजना काफी नहीं है। चेन्नई तक पहुंचने में लगने वाला समय ध्यान में रखकर पहले ही भेज दें।
  • मूल प्रमाणपत्र आवेदन के साथ न भेजें, केवल फोटोकॉपी लगाएं।

Also Read : आरआरबी एनटीपीसी 3,548 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

जरूरी दस्तावेजों की सूची

  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • LMV और HMV ड्राइविंग लाइसेंस
  • ड्राइविंग अनुभव प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • होमगार्ड/सिविल वॉलंटियर सेवा का प्रमाणपत्र (यदि है)
  • आवेदन शुल्क की रसीद (जहाँ लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

(दस्तावेजों की अंतिम सूची के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख28 Octomber 2026
आवेदन की अंतिम तारीख30 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक कार्यालय में पहुंचना जरूरी)
परीक्षा की तारीखनोटिफिकेशन के अनुसार बाद में घोषित

Important Links

India Post Staff Car Driver Application Form 2026Download Application Form
India Post Staff Car Driver Notification 2026 PDFDownload
Official WebsiteIndiaPost
Fast Update on Whatsapp Chennelअभी ज्वाइन करें
Fast Update on Telegram Chennelअभी ज्वाइन करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उत्तर: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ में वैध LMV और HMV लाइसेंस और कम से कम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव चाहिए।

प्रश्न 2. इस भर्ती की आयु सीमा क्या है?

उत्तर: सामान्य और EWS के लिए 18 से 27 वर्ष। SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर होगी।

प्रश्न 3. क्या इस भर्ती का आवेदन ऑनलाइन होगा?

उत्तर: नहीं। आवेदन ऑफलाइन है और केवल स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

प्रश्न 4. आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: सामान्य, OBC और EWS पुरुषों के लिए ₹100। SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं।

प्रश्न 5. चयन कैसे होगा?

उत्तर: 80 अंकों की थ्योरी परीक्षा (90 मिनट) और 20 अंकों के प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर।

प्रश्न 6. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर: 30 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक आवेदन कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

VACANCYRESULT.IN COMMUNITY

सरकारी नौकरी की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!

Latest Jobs, Results, Admit Card और सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया कम्युनिटी से अभी जुड़ें।

Lucky Verma

मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।

Leave a comment