Railway RRB ALP Admit Card 2026 Out : रेलवे ALP एडमिट कार्ड जारी यहां से करें डाउनलोड

Railway RRB ALP Admit Card 2026

RRB ALP Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 14,627 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसके लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का पहला चरण 3 से 5 नवंबर 2026 के बीच देशभर में बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। ALP भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थी 24 अक्टूबर 2026 से RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway RRB ALP Admit Card 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती करने वाली संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
विज्ञापन संख्या (CEN No.)01/2026
कुल रिक्तियां11,127 पद
एडमिट कार्ड की स्थितिजारी कर दी गई है
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि30 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तिथियां03 नवंबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक
डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in
हेल्पलाइन नंबर7996342666

RRB ALP एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 नोटिस

रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 01/2026 के अंतर्गत असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, यह स्लिप संबंधित अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है, ताकि उम्मीदवार समय रहते अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की तैयारी कर सकें।

इसी क्रम में, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 03 नवंबर 2026 को निर्धारित है, उनके लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 24 अक्टूबर 2026 से डाउनलोड के लिए सक्रिय कर दी जाएगी। ऐसे सभी उम्मीदवार निर्धारित तिथि से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway ALP 2026 Admit Card कब आएगा?

RRB ALP CBT 1 का एडमिट कार्ड हर अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले जारी होता है। परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर 2026 को होनी है और एडमिट कार्ड हर उम्मीदवार की परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध होगा। 30 अक्टूबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, यह एडमिट कार्ड 3 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा और 4 नवंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर को और 5 नवंबर की सीबीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 नवंबर को जारी किया जाएगा।

RRB ALP एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के निर्देश

CBT की समय-सारणी और ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी SMS और ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी। परीक्षा की तिथि से लगभग 4 दिन पहले उम्मीदवार अपना ई-कॉल लेटर CBT/CBAT के लिए आधिकारिक RRB वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि परीक्षा शहर की सूचना करीब 10 दिन पहले ही दे दी जाएगी।

बोर्ड की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। CBT/CBAT से जुड़ी विस्तृत जानकारी और निर्देश ई-कॉल लेटर के साथ दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और उनका पूरी तरह पालन करना चाहिए, क्योंकि निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

RRB ALP एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर “Latest Updates” सेक्शन में आपको “Download RRB ALP Admit Card CBT 1 Exam 01/2026” नाम का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही आप असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. इस पेज पर “Admit Card Login” सेक्शन में दिए गए खानों में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सही-सही दर्ज करें।
  5. इसके बाद पेज पर दिखाया गया कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक भरें, ताकि आप अगले चरण पर आगे बढ़ सकें।
  6. अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड RRB के भर्ती सर्वर से डाउनलोड हो जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और परीक्षा के दिन उसे अपने साथ ले जाएं। साथ ही, एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों, जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट को अच्छी तरह जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देने पर तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Important Links

Admit Card Download Link (30.10.2026)Get Admit Card
Download Exam City Intimation SlipCheck Exam City Intimation Slip
Download Exam City & Admit Card NoticeDownload Notice
RRB ALP 2026 Notification PDFDownload PDF
RRB Official WebsiteRRB Portal
Fast Update on Whatsapp ChennelJoin Us
Fast Update on Telegram ChennelJoin Us
More Govt Jobs UpdatesBack Home Page

Lucky Verma

मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।

Leave a comment