SSC CPO Application Form 2026: 1,871 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कौन कर सकता है Apply और कितना लगेगा शुल्क

SSC CPO Application Form 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने पैरामिलिट्री फोर्सेज (CAPFs) और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए SSC CPO Notification 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वे सभी युवा जो वर्दी पहनकर देश सेवा का जज्बा रखते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।

आयोग ने दिल्ली पुलिस, BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव व जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए ssc cpo Online form 2026 की प्रक्रिया सक्रिय कर दी है। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक दक्षता (PET/PST), परीक्षा पैटर्न और सीधे आवेदन लिंक की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

SSC CPO 2026 Notification OUT

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ (CAPFs) और सीआईएसएफ फायर में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 1,871 पदों पर बहाली की जाएगी।

ग्रेजुएशन (स्नातक) पास उम्मीदवार इसके लिए 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO Application Form 2026: Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
Exam NameSSC CPO
Conducting BodyStaff Selection Commission (SSC)
Name of PostsSub-Inspector in Delhi Police, SI (GD) in CAPFs, SI (Fire) in CISF
Vacancies1,871
Job LocationAll India
Last Date to Apply30th September 2026
SSC CPO Paper 1 Exam Date 2026December 2026
Selection ProcessTier 1, PET/PST, Tier 2, DV
EligibilityBachelor’s Degree in any discipline
Salary₹35,400 – ₹1,12,400 (Level-6)
Official Websitehttps://ssc.gov.in

SC CPO Vacancy 2026: पद और बल-वार कुल रिक्तियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 भर्ती चक्र के लिए कुल 1,871 संभावित (tentative) रिक्तियां घोषित की हैं। यह संख्या गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई अंतिम रिपोर्ट के आधार पर बदल भी सकती है।

1. कुल रिक्तियों का विवरण (Force-Wise Vacancy)

Post / ForceTotal VacanciesMaleFemale
SI in Delhi Police317205112
SI in BSF45743522
SI in CISF25020050
SI in CRPF25422529
SI in ITBP18715928
SI in SSB17215418
SI Fire in CISF234234
कुल (Total)1,8711,612259

2. दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर श्रेणीवार विवरण (Delhi Police SI)

पुरुष (Male Candidates):

CategoryVacancy
UR (सामान्य)87
OBC54
SC30
ST14
EWS20
Total205

महिला (Female Candidates):

CategoryVacancy
UR (सामान्य)47
OBC30
SC16
ST8
EWS11
Total112

3. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs GD) कुल पद

ForceGrand Total
BSF457
CRPF254
CISF250
ITBP187
SSB172
Total1,320

4. CISF सब-इंस्पेक्टर (Fire) – केवल पुरुष

CategoryVacancy
UR (सामान्य)74
OBC75
SC52
ST16
EWS17
Total234

SSC CPO 2026 age limit आयु सीमा

अधिकांश पदों के लिए आयु गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी:

पद (Post)आयु सीमा (Age Limit)
SI in Delhi Police20 से 25 वर्ष
SI in CAPFs20 से 25 वर्ष
SI Fire in CISF18 से 30 वर्ष

आयु सीमा में छूट (Age Relaxation):

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • Ex-Servicemen: नियमानुसार सरकारी छूट
  • विभागीय/अन्य श्रेणियां: आयोग के तय नियमों के अनुसार

SSC CPO Vacancy 2026 Qualification: शैक्षणिक योग्यता

पद (Post)निर्धारित योग्यता
SI in Delhi Policeकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) या समकक्ष।
SI in CAPFsकिसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) या समकक्ष।
SI Fire in CISFसाइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (Physics, Chemistry & Mathematics सहित) अथवा आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्दिष्ट डिप्लोमा।

दिल्ली पुलिस SI के लिए ड्राइविंग लाइसेंस: पुरुष अभ्यर्थियों के पास शारीरिक परीक्षण (PE&MT) की तिथि तक कार एवं मोटरसाइकिल का वैध LMV (Light Motor Vehicle) लाइसेंस होना अनिवार्य है। यदि लाइसेंस नहीं है, तो अभ्यर्थी केवल CAPF पदों के लिए पात्र होंगे।

SSC CPO Vacancy 2026 Application Fee : आवेदन शुल्क

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
General / UR₹100
OBC / EWS₹100
सभी महिला उम्मीदवारनिशुल्क (No Fee)
SC / ST वर्गनिशुल्क (No Fee)
भूतपूर्व सैनिक (ESM)निशुल्क (No Fee)

भुगतान माध्यम: BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या रुपे डेबिट कार्ड।

SSC CPO Vacancy 2026 Important Dates

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
SSC CPO नोटिफिकेशन जारी10 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो08 से 10 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
CBT परीक्षा तिथिजल्द सूचित की जाएगी

वेतनमान एवं पद (Salary & Pay Level)

सभी सब-इंस्पेक्टर पद पे मैट्रिक्स लेवल-6 (मूल वेतन: ₹35,400 से ₹1,12,400) के अंतर्गत आते हैं:

पद का नामविभाग / बलपे लेवल
SI (GD)CAPFs (BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB)Level 6
SI (Executive) – पुरुष / महिलादिल्ली पुलिसLevel 6
SI (Fire) – पुरुषCISFLevel 6

SSC CPO Physical height (PST)

लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक:

वर्ग (Candidate)न्यूनतम ऊंचाई (Height)
पुरुष (Male)170 सेमी
महिला (Female)157 सेमी

(सीना माप पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 80 सेमी + 5 सेमी फुलाव आवश्यक है। पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊंचाई व सीने में छूट दी जाएगी।)

ssc cpo physical efficiency test (PET – केवल क्वालिफाइंग)

पुरुष अभ्यर्थी (Male Candidates):

इवेंट (Event)मानक (Requirement)
100 मीटर दौड़16 सेकंड
1.6 किमी दौड़6.5 मिनट
लंबी कूद (Long Jump)3.65 मीटर (3 अवसर)
ऊंची कूद (High Jump)1.2 मीटर (3 अवसर)
शॉट पुट (16 पाउंड)4.5 मीटर (3 अवसर)

महिला अभ्यर्थी (Female Candidates):

इवेंट (Event)मानक (Requirement)
100 मीटर दौड़18 सेकंड
800 मीटर दौड़4 मिनट
लंबी कूद (Long Jump)2.7 मीटर (3 अवसर)
ऊंची कूद (High Jump)0.9 मीटर (3 अवसर)

नोट: PST और PET दोनों अनिवार्य हैं, लेकिन इनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते (केवल क्वालिफाइंग हैं)। भूतपूर्व सैनिकों (ESM) को PET से छूट प्राप्त है, लेकिन उन्हें PST से गुजरना होगा।

चयन प्रक्रिया (SSC CPO Selection Process 2026)

SSC CPO भर्ती परीक्षा बहु-चरणीय होती है। अंतिम मेरिट सूची तक पहुँचने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होता है:

  1. पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – CBT): वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न।
  2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET): केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का।
  3. पेपर-II (अंग्रेजी भाषा एवं समझ परीक्षा – CBT): 200 अंकों का भाषा परीक्षण।
  4. विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) एवं दस्तावेज सत्यापन (DV): शारीरिक व चिकित्सकीय फिटनेस की जांच।

यह भी पढ़ें : 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास का बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

परीक्षा पैटर्न (SSC CPO 2026 Exam Pattern: Paper 1 & Paper 2)

How to Apply SSC CPO 2026 Online Form 2026 कैसे भरें?

SSC के नए पोर्टल पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को One Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन का पूरा तरीका इस प्रकार है:

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें: सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • OTR (One Time Registration) करें: यदि आपने नए पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, तो “Register Now” पर क्लिक करके अपनी मूल जानकारी (नाम, पिता का नाम, आधार, मोबाइल नंबर, ईमेल) दर्ज करें।
  • लॉगिन करें: प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन लिंक चुनें: डैशबोर्ड पर “Live Examinations” सेक्शन में जाकर Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, 2026 के सामने “Apply” पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें: अपनी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का वरीयता क्रम (Exam Centers Preference) और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
  • लाइव फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें: आयोग के नए नियमों के तहत वेबकैम या SSC के आधिकारिक मोबाइल ऐप से लाइव फोटो कैप्चर करें और निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करें: सबमिट करने से पहले दर्ज की गई हर एक प्रविष्टि की दोबारा जांच करें ताकि स्पेलिंग या रोल नंबर में कोई त्रुटि न रहे।
  • शुल्क का भुगतान करें: यदि लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फाइनल प्रिंटआउट लें: फॉर्म का फाइनल सबमिशन करने के बाद पावती (Application Receipt) को डाउनलोड कर सुरक्षित प्रिंट निकाल लें।

यह भी पढ़ें : 2536 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका -जल्दी करे आवेदन

Important Links : आवेदन लिंक

आधिकारिक अधिसूचनाDownload PDF
आवेदन फॉर्म लिंकApply Link
आधिकारिक वेबसाइटwww.ssc.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 1: ssc cpo Online form 2026 भरने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

प्रश्न 2: क्या SSC CPO परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

उत्तर: हाँ, पेपर-I और पेपर-II दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (एक-चौथाई) अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

प्रश्न 3: क्या दिल्ली पुलिस SI के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?

उत्तर: हाँ, दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) पुरुष पद के लिए शारीरिक परीक्षण के समय वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। CAPFs के लिए इसकी अनिवार्यता नहीं है।

प्रश्न 4: SSC CPO के तहत कौन-कौन से अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति मिलती है?

उत्तर: इसके तहत दिल्ली पुलिस के अलावा BSF, CISF, CRPF, ITBP और SSB में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर तैनाती की जाती है।

Leave a comment