TA Army Bharti 2026: यदि आप भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो प्रादेशिक सेना (Territorial Army – TA Army) आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। प्रादेशिक सेना की सबसे खास बात यह है कि इसमें युवाओं के साथ-साथ अधिक उम्र के उम्मीदवारों को भी भारतीय सेना की वर्दी पहनने का मौका मिलता है।
इस आर्टिकल में हम Territorial Army Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी, फिजिकल टेस्ट, एग्जाम पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से साझा कर रहे हैं।
TA Army Bharti 2026 Overview
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| संगठन का नाम | प्रादेशिक सेना (Territorial Army – Indian Army) |
| भर्ती का नाम | TA Army Rally Bharti 2026 |
| पद (Posts) | सोल्जर जीडी (GD), सोल्जर क्लर्क (Clerk), सोल्जर ट्रेड्समैन (Tradesman) |
| आवेदन का दायरा | पूरे भारत के पुरुष उम्मीदवार (All India Zones) |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 42 वर्ष |
| न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | 8वीं / 10वीं / 12वीं पास |
| चयन प्रक्रिया | फिजिकल टेस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन > मेडिकल टेस्ट > लिखित परीक्षा > फाइनल मेरिट |
| आधिकारिक वेबसाइट | jointerritorialarmy.gov.in |
कौन कर सकता है आवेदन?
टीए आर्मी भर्ती के तहत पूरे भारत को 4 जोन्स (Recruitment Zones) में बांटा गया है। भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के योग्य नागरिक अपनी-अपनी जोन की रैली में भाग ले सकते हैं:
- Zone 1: हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली व चंडीगढ़।
- Zone 2: बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़।
- Zone 3: असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह।
- Zone 4: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।
TA Army Bharti 2026 Age Limit
प्रादेशिक सेना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी आयु सीमा है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
(नोट: नियमित सेना में आयु सीमा कम होने के कारण जो युवा ओवरएज हो जाते हैं, वे 42 वर्ष की आयु तक टीए आर्मी में शामिल हो सकते हैं।)
TA Army Bharti 2026 Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित निर्धारित की गई है:
- Soldier (General Duty – GD):
- उम्मीदवार कम से कम 10वीं (Matric) कुल 45% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवार के पास उच्च शैक्षणिक योग्यता (12वीं/BA/B.Sc/B.Com) है, तो 10वीं के प्रतिशत की बाध्यता लागू नहीं होती।
- Soldier (Clerk):
- किसी भी संकाय (Arts, Commerce, Science) से कुल 50% अंकों के साथ 12वीं पास।
- प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना अनिवार्य है।
- Soldier (Tradesmen):
- Tradesmen (10th Pass): 10वीं पास या संबंधित ट्रेड में ITI।
- Tradesmen (8th Pass): न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।
TA Army Bharti 2026 Salary
प्रादेशिक सेना में चयनित होने वाले जवानों को भारतीय थल सेना (Regular Army) के समकक्ष ही वेतन और भत्ते दिए जाते हैं:
- शुरुआती बेसिक पे: ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-3 के अनुसार)
- मिलिट्री सर्विस पे (MSP): ₹5,200 प्रति माह
- अन्य भत्ते: डीए (महंगाई भत्ता), राशन भत्ता, वर्दी भत्ता, मेडिकल सुविधा और कैंटीन (CSD) सुविधा।(सेवा अवधि के दौरान नियमित वेतन और भत्ते पूर्ण रूप से प्रदान किए जाते हैं।)
Territorial Army Bharti 2026 Selection Process
टीए आर्मी की भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से 5 चरणों में संपन्न होती है:
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Rally Day)
- मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Test)
- लिखित परीक्षा (Common Entrance Exam – CEE)
- अंतिम चयन सूची (Final Merit List)
- जॉइनिंग लेटर एवं ट्रेनिंग (Joining Letter)
Territorial Army Bharti 2026 Physical Details
शारीरिक मापदंड और फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) कुल 100 अंकों का होता है:
1. शारीरिक मापदंड (PST):
- ऊंचाई (Height): न्यूनतम 160 सेमी
- सीना (Chest): न्यूनतम 77 सेमी (+ 5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
- वजन (Weight): ऊंचाई और उम्र के अनुपात में (न्यूनतम 50 किग्रा)
2. फिजिकल टेस्ट (PFT) मार्किंग:
(a) 1 मील (1.6 किमी) दौड़:
- 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लिए:
- 5 मिनट 30 सेकंड तक: 60 अंक
- 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक: 40 अंक
- 5 मिनट 46 सेकंड से अधिक: अनुत्तीर्ण (Fail)
- 31 से 42 वर्ष आयु वर्ग के लिए:
- 6 मिनट 15 सेकंड तक: 60 अंक
- 6 मिनट 16 सेकंड से 6 मिनट 30 सेकंड तक: 40 अंक
- 6 मिनट 31 सेकंड से अधिक: अनुत्तीर्ण (Fail)
(b) बीम / पुल-अप्स (Pull-Ups):
| 18–30 वर्ष | 31–42 वर्ष | प्राप्तांक |
| 10 या अधिक | 9 या अधिक | 40 अंक |
| 9 | 8 | 33 अंक |
| 8 | 7 | 27 अंक |
| 7 | 6 | 21 अंक |
| 6 | 5 | 16 अंक |
| 5 या कम | 4 या कम | Fail |
(इसके अतिरिक्त 9 फीट डिच/गड्ढा कूदना और ज़िग-ज़ैग बैलेंस केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं।)
Required Documents (जरुरी डाक्यूमेंट्स रैली टाइम)
भर्ती रैली में जाते समय उम्मीदवारों के पास सभी मूल (Original) दस्तावेज और उनकी 2-3 प्रमाणित फोटोकॉपी होनी चाहिए:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र: 8वीं, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका (Marksheet) एवं मूल प्रमाण पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): फोटोयुक्त और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): तहसीलदार या समकक्ष अधिकारी द्वारा जारी।
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate): स्कूल/कॉलेज एवं ग्राम प्रधान/वार्ड पार्षद द्वारा 6 महीने के भीतर जारी।
- अविवाहित प्रमाण पत्र (Unmarried Certificate): 21 वर्ष से कम आयु के लिए (सरपंच/पार्षद द्वारा)।
- पहचान पत्र: आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो: 20–25 हाल ही में खिंचवाई गई रंगीन पासपोर्ट साइज तस्वीरें (सफेद बैकग्राउंड)।
- विशेष प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): एनसीसी (NCC), खेल प्रमाण पत्र (Sports Certificate), या रिलेशन प्रमाण पत्र (Relation Certificate)।
यह भी पढ़ें : घर बैठे कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनने का मौका, बिना परीक्षा सीधी भर्ती
TA Army bharti 2026 Exam Pattern
लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के कुल 50 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाते हैं।
1. Soldier GD और Tradesmen (8th & 10th Pass):
- General Knowledge (GK): 20 प्रश्न — 40 अंक
- General Science (GS): 15 प्रश्न — 30 अंक
- Mathematics: 15 प्रश्न — 30 अंक
- कुल: 50 प्रश्न | 100 अंक | पासिंग मार्क्स: 32 अंक
2. Soldier Clerk:
- भाग-1:
- General Knowledge: 05 प्रश्न (10 अंक)
- General Science: 05 प्रश्न (10 अंक)
- Mathematics: 10 प्रश्न (20 अंक)
- Computer Science: 05 प्रश्न (10 अंक) (भाग-1 में न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 20 अंक)
- भाग-2:
- General English: 25 प्रश्न (50 अंक) (भाग-2 में न्यूनतम पासिंग मार्क्स: 20 अंक)
- कुल योग: 50 प्रश्न | 100 अंक
मेडिकल टेस्ट (क्या-क्या टेस्ट होते है?)
फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थियों का गहन चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) सेना के डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाता है:
- आंखों की जांच: 6/6 दृष्टि, कलर ब्लाइंडनेस (कलर विजन टेस्ट) और भेंगापन की जांच।
- कान की जांच: कान के पर्दे में छेद, मैल (Wax) या सुनने की क्षमता का परीक्षण।
- हड्डियां व अंग:
- Knock Knee: दोनों घुटनों का आपस में टकराना।
- Flat Foot: तलवों का सपाट होना।
- Bow Legs: पैरों का असामान्य टेढ़ापन।
- Carry Angle: कोहनी का झुकाव कोण।
- सर्जरी और गुप्त रोग: हर्निया (Hernia), हाइड्रोसील (Hydrocele), पाइल्स (Piles) और किसी बड़ी पुरानी सर्जरी के निशान की जांच।
- सामान्य जांच: ब्लड प्रेशर, ईसीजी, छाती का एक्स-रे और दांतों की स्थिति (डेंटल पॉइंट्स न्यूनतम 14 होने चाहिए)।
दौड़ कैसे पास करें (टिप्स)
सेना की 1600 मीटर दौड़ में सफल होने के लिए निरंतरता और सही रणनीति आवश्यक है:
- स्टैमिना निर्माण: शुरुआती हफ्तों में समय देखे बिना लंबी दूरी (3 से 5 किमी) की मध्यम गति से दौड़ लगाएं।
- इंटरवल ट्रेनिंग: सप्ताह में 2 दिन 400 मीटर के 4 से 6 स्प्रिंट लगाएं, जिससे पैरों में स्पीड और एंड्योरेंस बढ़ता है।
- शुरुआती पेसिंग: रैली के दिन शुरुआत के पहले चक्कर (Round) में अपनी पूरी ताकत न झोंकें; गति स्थिर रखें और तीसरे व चौथे चक्कर में पूरी गति से दौड़ें।
- उचित आहार और हाइड्रेशन: पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, चने, गुड़, फल, दूध और प्रोटीन युक्त प्राकृतिक आहार लें।
- जूते और ट्रैक: अच्छे ग्रिप वाले रनिंग शूज का इस्तेमाल करें और मिट्टी या ग्राउंड पर अभ्यास करने की आदत डालें।
यह भी पढ़ें: 8000+ पदों पर कांस्टेबल भर्ती, कब आएगी और क्या है नये बदलाव?
How to Apply TA Army Bharti 2026 (फॉर्म कैसे भरें)
प्रादेशिक सेना भर्ती में शामिल होने की सामान्य प्रक्रिया:
- अधिसूचना चेक करें: प्रादेशिक सेना की आधिकारिक वेबसाइट (jointerritorialarmy.gov.in) या प्रमुख रोजगार समाचार पत्रों में अपनी जोन की भर्ती रैली का नोटिफिकेशन देखें।
- रजिस्ट्रेशन / डायरेक्ट रैली:
- गैर-अधिकारी (Soldier GD/Clerk/Tradesman) पदों के लिए सामान्यतः निर्धारित रैली ग्राउंड पर सीधे रिपोर्ट करना होता है।
- यदि संबंधित यूनिट द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण मांगा गया हो, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना विवरण भरें और टोकन/एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- तय तारीख पर पहुंचें: अपने राज्य/जिले की निर्धारित तिथि को सुबह तय समय पर सभी मूल दस्तावेजों और फोटोकॉपी सेट के साथ रैली ग्राउंड पर उपस्थित हों।
Important Links : आवेदन लिंक
| आवेदन फॉर्म लिंक (अभी जारी नही हुआ) | Direct Link |
| अधिसूचना PDF (अभी जारी नही हुआ) | Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | jointerritorialarmy.gov.in |
| Fast Update on Whatsapp Chennel | अभी ज्वाइन करें |
| Fast Update on Telegram Chennel | अभी ज्वाइन करें |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या टीए आर्मी में महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
वर्तमान में प्रादेशिक सेना के गैर-कमीशंड पदों (Soldier GD, Clerk, Tradesman) के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र होते हैं।
Q2. क्या टीए आर्मी की नौकरी परमानेंट होती है?
प्रादेशिक सेना एक अर्ध-कालिक (Part-time/Embedded) सेवा है, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर नियमित सेना के साथ सक्रिय सेवा (Embodied Service) के लिए बुलाया जाता है। सक्रिय सेवा के दौरान पूरा सैन्य वेतन और पेंशनरी लाभ मिलते हैं।
Q3. टीए आर्मी भर्ती 2026 की रैली कब शुरू होगी?
जोनवार भर्ती रैलियों का वार्षिक शेड्यूल सेना द्वारा जारी किया जाता है। अपनी संबंधित जोन (Zone 1 से 4) के अनुसार स्थानीय सैन्य छावनी और आधिकारिक विज्ञप्ति पर नजर रखें।
Leave a comment