BSF Tradesman Exam Date 2026 Out: लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

BSF Tradesman Written Exam Date 2026, admit card

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन) भर्ती 2024-25 के लिए BSF Tradesman Exam Date 2026 की घोषणा कर दी है। 10 नवंबर 2026 की आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रथम चरण (PET और PST) में सफल उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

BSF Tradesman Admit Card 2026 17 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए पूरे परीक्षा कार्यक्रम, शिफ्ट के समय और एडमिट कार्ड की जानकारी देख सकते हैं।

BSF Tradesman Exam Date 2026: Overview

विवरणजानकारी
संगठन का नामसीमा सुरक्षा बल (BSF), गृह मंत्रालय
पद का नामकॉन्स्टेबल (ट्रेडसमैन)
कुल पद3,588 (Male-3,406 & Female-182)
चरणदूसरा चरण: लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
BSF कॉन्स्टेबल परीक्षा तिथि02 दिसंबर 2026
अवधिप्रति शिफ्ट 120 मिनट
BSF कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड की तिथि17 नवंबर 2026 से 02 दिसंबर 2026 तक
एडमिट कार्ड की उपलब्धताकेवल ऑनलाइन (लिंक ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा)
हेल्पडेस्क+91-9513251955
आधिकारिक वेबसाइटwww.bsf.mha.gov.in

BSF Tradesman Exam Date 2026: Shift Timings

BSF कॉन्स्टेबल ट्रेडसमैन लिखित परीक्षा 2026 की आयोजन 2 दिसंबर 2026 को तीन शिफ्टों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए शिफ्टवार परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:

शिफ्टपरीक्षा का समयअवधि
पहली शिफ्टसुबह 9:00 बजे – सुबह 11:00 बजे120 मिनट
दूसरी शिफ्टदोपहर 1:00 बजे – दोपहर 3:00 बजे120 मिनट
तीसरी शिफ्टशाम 5:00 बजे – शाम 7:00 बजे120 मिनट

BSF Tradesman Admit Card 2026 kab aayega?

BSF ट्रेडसमैन एडमिट कार्ड 2026 दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए 17 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड 2 दिसंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड का लिंक ऑनलाइन आवेदन के दौरान दिए गए पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। BSF एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजेगा, इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले इसे अवश्य डाउनलोड कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : CAPF SI LDCE Bharti 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और लास्ट डेट

BSF Tradesman Written Exam 2026: Total Eligible Candidates

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2024-25 के तहत दूसरे चरण की परीक्षा यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आयोजन को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) पास करने वाले कुल 1,81,143 अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

सीबीटी परीक्षा का आयोजन तीन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक चरण की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

How to Download BSF Tradesman Admit Card 2026

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना ई-एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 से आधिकारिक डाउनलोड लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Admit Card या Recruitment Updates सेक्शन खोलें।
  3. यहां Constable (Tradesman) Written Examination 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके अलावा, अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक चेक कर सकते हैं।
  5. अब उम्मीदवार लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  6. मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  7. कैप्चा या अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  8. स्क्रीन पर आपका BSF Tradesman Admit Card 2026 दिखाई देगा।
  9. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता अच्छी तरह चेक करें।
  10. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।

BSF Tradesman Exam Date Notice PDF & Important Link

BSF Tradesman Exam Admit Card Link (Soon)Get Admit Card
BSF Tradesman Exam Date Notice PDFDownload PDF
BSF Official Websiterectt.bsf.gov.in
More Govt Job UpdatesVacancyResult.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. BSF Tradesman Written Exam 2026 कब है?

Ans. बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को होगी।

Q2. BSF Tradesman Admit Card 2026 कब जारी होगा?

Ans. बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा।

Q3. BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा कितनी शिफ्ट में होगी?

Ans. बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी: सुबह 9 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे।

Q4. बीएसएफ ट्रेड्समैन परीक्षा 2026 कितने समय की है और कितने प्रश्न होंगे?

Ans. बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा 120 मिनट की है, जिसमें 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे।

VACANCYRESULT.IN COMMUNITY

सरकारी नौकरी की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!

Latest Jobs, Results, Admit Card और सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया कम्युनिटी से अभी जुड़ें।

Lucky Verma

मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।

Leave a comment