Army Agniveer Bharti 2027: 10वीं और 12वीं पास ऐसे बनें अग्निवीर, जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया
By Lucky Verma
Published on September 26, 2026
Follow Us -
Army Agniveer Bharti 2027 भारतीय युवाओं के लिए देश सेवा और सेना की वर्दी पहनने का एक बड़ा अवसर लेकर आ रही है। भारतीय सेना द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों एवं ज़ोनल रिक्रूटिंग ऑफिसों (ZRO) के माध्यम से हजारों अग्निवीरों का चयन किया जाता है। यदि आपका सपना भारतीय थल सेना में शामिल होकर देश की सुरक्षा में योगदान देने का है, तो आगामी भर्ती चक्र की संपूर्ण रूपरेखा, पात्रता, चयन प्रक्रिया और रणनीति को समय रहते समझना अत्यंत आवश्यक है।
Army Agniveer Bharti 2027 Latest Update
भारतीय सेना के वार्षिक भर्ती कैलेंडर के अनुसार, भर्ती सत्र 2027 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जनवरी से फरवरी 2027 के बीच जारी होने की संभावना है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ऑफिस असिस्टेंट / क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों पर लगभग 25,000+ पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Indian Army Agniveer Bharti 2027: Overview
विवरण
प्रमुख जानकारी
भर्ती अभियान
Army Agniveer Bharti 2027
संचालन संस्था
भारतीय सेना (Indian Army)
योजना का नाम
अग्निपथ योजना
आवेदन का तरीका
केवल ऑनलाइन (joinindianarmy.nic.in)
अधिसूचना जारी होने का समय
जनवरी – फरवरी 2027 (संभावित)
ऑनलाइन CEE परीक्षा
अप्रैल – जून 2027 (संभावित)
कार्यकाल
4 वर्ष (25% को स्थायी कैडर में शामिल होने का अवसर)
अग्निवीर आर्मी भर्ती 2027 के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को पात्रता नियमावली 2026 के सभी मानकों को पूर्ण करना आवश्यक है।
Age Limit
Date of birth Range : candidates born between July 1, 2006, and July 1, 2010.
Criteria
Details
Minimum Age
17 years 6 months
Maximum Age
22 years
Educational Qualification (Trade-Wise)
Trade/Post
Educational Qualification
Agniveer General Duty (GD)
Class 10th with 45% aggregate and 33% in each subject
Agniveer Technical
10+2 with Physics, Chemistry, Maths & English — 50% aggregate and 40% in each subject
Agniveer Office Assistant / SKT
10+2 in any stream with 60% aggregate and 50% in each subject (English & Maths mandatory)
Agniveer Tradesmen (10th Pass)
Class 10th simple pass with 33% in each subject
Agniveer Tradesmen (8th Pass)
Class 8th simple pass with 33% in each subject
Women — GD (Military Police)
Class 10th with 45% aggregate and 33% in each subject
Army Agniveer Physical Test Details
अग्निवीर सैनिक के रूप में भर्ती होने के बाद एक अच्छा सैनिक बनने के लिए जरूरी है कि आप शारीरिक परीक्षा के न्यूनतम मानकों को सिर्फ पूरा ही न करें, बल्कि उनसे बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें। इसमें आपकी मदद के लिए नीचे Army Agniveer Recruitment 2026 की शारीरिक परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
Physical Fitness Test — Male
1.6 KM Run
Group
Timing
Marks
Group I
Up to 5 min 30 sec
60 marks
Group II
5 min 31 sec – 5 min 45 sec
48 marks
Beam (Pull-Ups)
Pull-Ups
Marks
10
40 marks
9
33 marks
8
27 marks
7
21 marks
6
16 marks
Physical Measurement Standards — Male (Region-Wise)
Region
States Covered
Height
Chest
Weight
Western Himalayan Region
J&K, Himachal Pradesh, Punjab Hills, Uttarakhand
163 cm
77 cm
48 kg
Eastern Himalayan Region
Sikkim, North-East States, Hill West Bengal
160 cm
77 cm
48 kg
Western Plains Region
Punjab, Haryana, Delhi, Rajasthan
170 cm
77 cm
50 kg
Eastern Plains Region
Eastern UP, Bihar, West Bengal, Jharkhand
169 cm
77 cm
50 kg
Central Region
MP, Chhattisgarh, Gujarat, Maharashtra
168 cm
77 cm
50 kg
Southern Region
AP, Karnataka, Tamil Nadu, Kerala, Goa
166 cm
77 cm
50 kg
Physical Fitness Test – Female
1.6 KM Run
Group
Timing
Group I
Up to 7 min 30 sec
Group II
Up to 8 min
Other Physical Standards
Test
Requirement
Long Jump
Minimum 10 feet (Qualifying)
High Jump
Minimum 3 feet (Qualifying)
Minimum Height
162 cm
Army Agniveer Bharti 2027 Selection Process
अग्निवीर बनने की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है, जिसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता, शैक्षणिक योग्यता और स्वास्थ्य तीनों की परख की जाती है। हर उम्मीदवार को इन चरणों के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए:
CEE परीक्षा इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और आपकी श्रेणी (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क आदि) से जुड़े विषयों की जांच की जाती है। लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर अगले चरण में जाने का मौका मिलता है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा जिस भर्ती केंद्र पर आपने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं यह परीक्षा आयोजित होती है। पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है और पुल-अप्स लगाने होते हैं, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर दौड़ने के साथ-साथ वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल लेग जंप भी करने होते हैं।
शारीरिक माप-जांच परीक्षा से पहले हर उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन और सीने की माप ली जाती है, जो क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। भारतीय सेना के अधिकारी यह तय करते हैं कि आपकी माप उस दिन लागू मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।
चिकित्सा परीक्षण इस चरण में आंखों की जांच, सुनने की क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य की जांच भारतीय सेना के मेडिकल नियमों के अनुसार की जाती है। कमजोर नजर या फ्लैट फीट जैसी समस्याएं आपको अयोग्य ठहरा सकती हैं।
Indian Army Agniveer Salary 2027
Indian Army Agniveer 2027 में सिलेक्शन लेने के बाद आपको कितनी सैलरी मिलते है, पहले महीने से आखिरी 4 वर्षो तक कितनी सैलरी मिलेगी और सेवा समाप्ति के बाद कितना पैकेज मिलेगा पूरी जानकारी नीचें दी गई है –
वर्षवार ग्रॉस सैलरी और इन-हैंड सैलरी
Year
Gross Salary (₹)
In-Hand Salary (₹)
Seva Nidhi Deduction (₹)
Government Match (₹)
1st Year
30,000
21,000
9,000
9,000
2nd Year
33,000
23,100
9,900
9,900
3rd Year
36,500
25,550
10,950
10,950
4th Year
40,000
28,000
12,000
12,000
भत्ते और अन्य सुविधाएं
जोखिम/हार्डशिप भत्ता
वर्दी/कपड़ों का भत्ता
राशन/परिवार भत्ता
यात्रा भत्ता
बिना किसी खर्च के ₹48 लाख का बीमा कवर
सेवा निधि पैकेज (4 साल पूरे होने पर)
Component
Amount (Approx.)
Agniveer’s Contribution
₹5.02 lakh
Government Contribution
₹5.02 lakh
Interest
₹1–1.5 lakh
Total Tax-Free Payout
₹11.71 lakh
Documents Required for Agniveer Army Recruitment 2027
दसवीं की मार्कशीट
बारहवीं की मार्कशीट (यदि लागू हो)
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
पासपोर्ट साइज फोटो
चरित्र प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र
अविवाहित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
How to Apply Indian Army Agniveer Recruitment 2027
आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा, और आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते है –
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर कैप्चा दर्ज कर मुख्य पोर्टल में प्रवेश करें।
‘Agnipath’ सेक्शन पर क्लिक करें और ‘User Registration / Login’ चुनें।
अपने आधार नंबर या मैट्रिक प्रमाणपत्र के विवरण का उपयोग करके नया पंजीकरण पूरा करें।
व्यक्तिगत जानकारी, पता और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
निर्धारित आकार में हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड) से आवेदन शुल्क (लगभग ₹250) का भुगतान करें।
आवेदन सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Q1. आर्मी अग्निवीर भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन कब आएगा?
उत्तर: भारतीय थल सेना के वार्षिक भर्ती कैलेंडर के अनुसार, अग्निवीर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन प्रत्येक वर्ष जनवरी से फरवरी के महीने में जारी किया जाता है। सभी नवीनतम अपडेट आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किए जाते हैं।
Q2. आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या है?
उत्तर: अग्निवीर के सभी प्रमुख पदों के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित है: न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष अधिकतम आयु: 22 वर्ष
Q3. आर्मी अग्निवीर भर्ती 2027 की CEE परीक्षा कब होगी?
आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2027 संभावित अप्रैल से जून के बीच ऑनलाइन CEE (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) आयोजित की जा सकती है।
मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।
Leave a comment