Post Office GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट कब होगी जारी, जानें अपडेट

Post Office GDS 1st Merit List 2026

Post Office GDS 1st Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती Schedule-II (July 2026) का 23757 पदों पर आधिकारिक विज्ञापन जारी करने के बाद इसका आवेदन फॉर्म 2 सितंबर से 21 सितंबर तक मांगे गए थे, जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म सबमिट किया है अब वह अपनी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं इसकी मेरिट लिस्ट जल्दी ही इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

इसके जरिए देश भर के विभिन्न डाक मंडलों में कुल 23,757 पदों पर Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) तथा Dak Sevak की नियुक्ति की जाएगी।

इससे भर्ती परीक्षा में कोई भी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा, केवल चयन पूरी तरह से 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों (Merit List) के आधार पर तैयार ऑटो-जनरेटेड मेरिट के जरिए होगा।

Post Office GDS Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय डाक विभाग
भर्ती का नामGramin Dak Sevak (GDS) Online Engagement
ScheduleSchedule-II, July-2026
पदBPM, ABPM और Dak Sevak
कुल पद23,757
चयन प्रक्रिया10वीं के अंकों पर Merit
आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष
मेरिट लिस्ट डेट संभावित अक्टूम्बर 2026
Official Websiteindiapost.gov.in

GDS Recruitment 2026 Circle Wise Vacancy

Circle-wise कुल पद इस प्रकार हैं:

क्र.Postal Circleकुल पद
1आंध्र प्रदेश917
2असम414
3बिहार1,098
4छत्तीसगढ़762
5दिल्ली16
6गुजरात499
7हरियाणा87
8हिमाचल प्रदेश335
9जम्मू और कश्मीर340
10झारखंड1,379
11कर्नाटक1,116
12केरल1,373
13मध्य प्रदेश1,450
14महाराष्ट्र2,431
15नॉर्थ ईस्टर्न2,614
16ओडिशा1,353
17पंजाब122
18राजस्थान1,009
19तमिलनाडु2,118
20तेलंगाना419
21उत्तराखंड452
22उत्तर प्रदेश1,691
23पश्चिम बंगाल1,762
–कुल पद (Total)23,757

India Post GDS Recruitment 2026 Important Date

महत्वपूर्ण कार्यक्रम (Event)निर्धारित तिथि (Date)
Notification Date20 अगस्त 2026
One-Time Registration31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
Online Application Last Date2 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
Correction Window23 से 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
मेरिट लिस्ट संभावित अक्टूम्बर 2026

शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अनिवार्य विषय: 10वीं कक्षा में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) का अध्ययन अनिवार्य विषय के रूप में किया होना चाहिए और इनमें पासिंग मार्क्स होने चाहिए।
  • स्थानीय भाषा (Local Language): अभ्यर्थी ने जिस भी Postal Circle अथवा Postal Division के लिए आवेदन किया है, वहां की निर्धारित आधिकारिक स्थानीय भाषा को कम से कम 10वीं कक्षा तक एक विषय के रूप में अवश्य पढ़ा हो।
  • अन्य अनिवार्य दक्षताएँ:
    • बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान (Basic Computer Knowledge)
    • साइकिल चलाने का ज्ञान (Knowledge of Cycling)
    • आजीविका के पर्याप्त साधन (Adequate Means of Livelihood) का स्रोत(अंतिम चयन के उपरांत इन सभी से संबंधित औपचारिक स्व-घोषणा / Undertaking प्रस्तुत करनी होगी।)

आयु सीमा एवं छूट (Age Limit & Relaxation)

आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
वर्ग (Category)अधिकतम आयु सीमा में छूट
अनारक्षित (General / EWS)कोई छूट नहीं
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)3 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)5 वर्ष
दिव्यांगजन (PwBD)नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category)शुल्क विवरण
General / OBC / EWS (पुरुष)₹100
सभी महिला अभ्यर्थीपूर्णतः निःशुल्क (₹0)
SC / ST / PwBD / Transwomenपूर्णतः निःशुल्क (₹0)

वेतनमान / TRCA स्लैब (Salary Details)

GDS पदों पर नियमित केंद्रीय वेतनमान के स्थान पर Time Related Continuity Allowance (TRCA) लागू होता है। इसके साथ नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।

पद का नाम (Post)निर्धारित TRCA स्लैब
Branch Postmaster (BPM)₹12,000 – ₹29,380
Assistant Branch Postmaster (ABPM)₹10,000 – ₹24,470
Dak Sevak₹10,000 – ₹24,470

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
  • चयन पूरी तरह से 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार System-Generated Merit List द्वारा किया जाएगा।
  • मेरिट तैयार करते समय अंकों का प्रतिशत दशमलव के चार अंकों (four decimal places) तक शुद्धता से आंका जाएगा।
  • जिन अभ्यर्थियों की अंकतालिका में ग्रेड या सीजीपीए (CGPA) अंकित है, उनके अंकों का निर्धारण डाक विभाग के निर्धारित रूपांतरण फॉर्मूले (Conversion Formula) के आधार पर किया जाएगा।

India Post GDS Merit List 2026

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी, विभिन्न सर्किल वाइज मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिन कैंडिडेट का मेरिट लिस्ट में नाम आ जाता है उनको अपनी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होता है, इस प्रकार से मेरिट के आधार पर सिलेक्शन होता है।

जिन कैंडिडेंटों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं करवाते हैं, वह इस लिस्ट से बाहर हो जाते हैं फिर इंडिया पोस्ट के द्वारा सेकंड लिस्ट निकल जाती है उसमें भी कैंडिडेट की संख्या वैकेंसी खाली रह जाती है उसके बाद तीसरी लिस्ट और इसी प्रकार चौथी लिस्ट भी जारी की जाती है।

1st Merit List में कितने प्रतिशत पर सिलेक्शन होगा तो आपको मैं बता दूं जिन स्टूडेंट के दसवीं कक्षा में 90% से अधिक है तो उनका पहली लिस्ट में ही सिलेक्शन हो जाएगा

2nd Merit List की कट ऑफ 85% से 90% के बीच रह सकती है, यानी दूसरी लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का के दसवीं कक्षा में 85% से 90% के बीच है तो उनका दूसरी लिस्ट में चयन हो जाएगा।

यह एक अनुमानित कटऑफ है पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए हमने एनालिसिस करके आपको यह कट ऑफ बताई है कट ऑफ कम या ज्यादा रह सकती है यह एक अनुमान है।

India Post GDS Merit List 2026 कब आएगी?

भारतीय डाक विभाग भर्ती 2026 के लिए जिन्होंने आवेदन फॉर्म Fillup किया है वह सभी कैंडिडेट मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनको बता दूं की बहुत ही जल्द आपके मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, संभावित है कि अक्टूबर के लास्ट सप्ताह तक आपकी पहली मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है, जिसकी जानकारी आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी।

GDS 1st Merit List 2026 में नाम नहीं तो क्या करें

जीडीएस पहले मेरी लिस्ट में अगर आपका एप्लीकेशन नंबर या नाम नहीं आता है तो परेशान ना हो उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाती है अगर उसमें भी आपका नाम नहीं आता है तो तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होती है उसके बाद में चौथी मेरिट लिस्ट भी जारी होती है, तो आपको जीडीएस के द्वारा जो सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाती है उसपर आपको ध्यान रखना होता है कि कब दूसरी लिस्ट आएगी तीसरी लिस्ट आएगी और चौथी लिस्ट आएगी वह चेक करते रहे।

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को निर्धारित डाक मंडल में मूल दस्तावेजों और उनकी दो-दो स्व-प्रमाणित प्रतियों (Self-attested copies) के साथ उपस्थित होना होगा:

आवश्यक दस्तावेज (Documents)अनिवार्यता
10वीं की अंकतालिका (Marksheet) एवं बोर्ड प्रमाणपत्रअनिवार्य
वैध पहचान पत्र (Photo Identity Proof)अनिवार्य
जन्मतिथि प्रमाण पत्र (DOB Proof)अनिवार्य
जाति प्रमाण पत्र (OBC / SC / ST Certificate)नियमानुसार लागू होने पर
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS Certificate)लागू होने पर
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD Certificate)लागू होने पर
ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (Transgender Certificate)लागू होने पर
चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र (Medical Certificate)अनिवार्य (सरकारी अस्पताल/PHC के अधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी)

सत्यापन सफल रहने पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनल इंगेजमेंट ऑफर देकर पूर्व-प्रशिक्षण (Basic Training) की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

How to Download India Post GDS Merit List 2026

  • पोर्टल विज़िट: सबसे पहले भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक GDS पोर्टल (indiapostgdsonline.gov.in) पर जाएं।
  • ऑप्शन सेलेक्ट : अब आपको जीडीएस ऑनलाइन इंगेजमेंट 2026 पर क्लिक करना है इसके बाद में आपके सामने Schedule-II (July 2026) पर क्लिक कर सभी स्टेट का नाम दिखेगा
  • लिस्ट का चयन : अब आपके सामने सभी राज्य का नाम दिखेगा आपको वह राज्य सेलेक्ट करना है जिस राज्य से आवेदन किया है, डाउनलोड मेरी लिस्ट पर क्लिक करें
  • नाम कैसे देखें : पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर सर्च करना है, यदि आपका एप्लीकेशन नंबर इस लिस्ट में है तो आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्टेड हो चुके हो
  • उसके बाद क्या करें : अब आपको अपना डॉक्यूमेंट तैयार रखें और आपको जिस तारीख को DV के लिए बुलाया जाता है उसी डेट वहां उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाये

Important Links

GDS 1st Merit List 2026Coming Soon
आधिकारिक अधिसूचनाDownload PDF
आवेदन फॉर्म लिंकApply Link
आधिकारिक वेबसाइटwww.indiapost.gov.in

Lucky Verma

मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।

Leave a comment