RPF Constable Bharti 2026: 8000+ पदों पर भर्ती, कब आएगी और क्या है नये बदलाव?

RPF Constable Bharti 2026: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में भर्ती की राह देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे जल्द ही लगभग 8,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन सितम्बर 2026 में जारी होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद सितम्बर/अक्टूम्बर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। RPF Constable Bharti 2026 के जरिए आरपीएफ कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (SI) के रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और पात्रता, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

RPF Constable Bharti 2026: Quick Overview

विवरणविस्तृत जानकारी
भर्ती का नामRPF New Vacancy 2026 / RPF Constable Bharti 2026
भर्ती संस्था / विभागरेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
कुल संभावित पदलगभग 8000+ पद (कांस्टेबल एवं सब-इंस्पेक्टर)
पद का नामकांस्टेबल (Executive) एवं सब-इंस्पेक्टर (SI)
शैक्षणिक योग्यताकांस्टेबल: 10वीं पास (मैट्रिक) | सब-इंस्पेक्टर: स्नातक (Graduation)
संभावित नोटिफिकेशनआधिकारिक कैलेंडर व अधिसूचना के अनुसार जल्द
आवेदन का माध्यमपूर्णतः ऑनलाइन
चयन प्रक्रियाCBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा), PET/PMT, दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल टेस्ट
वेतनमान7वें वेतन आयोग के अनुसार (लेवल-3 कांस्टेबल हेतु, लेवल-6 एसआई हेतु)
जॉब लोकेशनसंपूर्ण भारत
आधिकारिक वेबसाइटRPF Official Portal / RRB Official

RPF Constable Vacancy 2026 Kab aayegi

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की स्थिति को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वर्तमान में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विज्ञापन जारी करने की कोई निश्चित तारीख आधिकारिक रूप से तय नहीं की गई है, लेकिन भर्ती चक्र और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके सितंबर या अक्टूबर 2026 तक जारी होने की प्रबल उम्मीद है। यदि प्रक्रिया में थोड़ा विलंब भी होता है, तो आगामी महीनों में यह भर्ती प्रक्रिया अनिवार्य रूप से शुरू हो सकती है।

RPF New Vacancy Details

Post NameExpected Vacancy
Constable GD7000+
Sub Inspector1000+

RPF Constable Bharti 2026 Form Date?

RPF Constable Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, जिसके लिए समय सारणी नीचे दी गई है, आवेदक समय पर ही आवेदन करें

महत्वपूर्ण घटनाएं (Events)तिथियां (Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (संभावित) सितम्बर/अक्टूम्बर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिजल्द सूचित किया जाएगा
परीक्षा तिथिजल्द सूचित किया जाएगा (Notify Later)

RPF Constable Bharti 2026 Application Fees

RPF Constable Bharti 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क refundable होगी, यदि आवेदक CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर की जाएगी.

वर्ग (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC₹500/-
SC / ST / BC / MBC / EWS / PWBD (PH) / Saharias₹250/-
भुगतान का माध्यम (Payment Mode)ऑनलाइन (Credit Card, Debit Card, UPI, Netbanking)

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria): कौन कर सकता है आवेदन?

RPF Constable Bharti 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है। यदि आप भी इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो निम्नलिखित मानदंडों की जांच अवश्य कर लें:

शैक्षणिक योग्यता

  • कांस्टेबल (GD): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • सब-इंस्पेक्टर (SI): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कांस्टेबल पद के लिए: सामान्यतः न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 तक राखी गई है
  • सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए: सामान्यतः न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 तक राखी गई है
  • आयु में छूट (Age Relaxation):
    • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST): 5 वर्ष की छूट
    • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non-Creamy Layer): 3 वर्ष की छूट
    • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) व अन्य विशेष श्रेणियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट दी जाती है।

RPF Constable Bharti 2026: चयन प्रक्रिया के चरण (Selection Process)

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी और व्यवस्थित होती है। अंतिम रूप से चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पांच प्रमुख चरणों से गुजरना पड़ता है:

  • चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • चरण 2: शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PET & PMT)
  • चरण 3: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
  • चरण 4: विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
  • चरण 5: अंतिम मेरिट सूची एवं पुलिस सत्यापन (Final Merit & Police Verification)

शारीरिक और चिकित्सा मानकों में संशोधन

भर्ती को और अधिक चुनौतीपूर्ण और मानकीकृत बनाने के लिए शारीरिक मापदंडों (PMT) और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।

शारीरिक मापदंड (PMT) – नए नियम

नियम 47(1) के तहत पुरुषों के लिए शारीरिक मानकों को CAPF के स्तर तक बढ़ा दिया गया है:

श्रेणीन्यूनतम ऊंचाईछाती (बिना फुलाए)छाती (फुलाने पर)
सामान्य वर्ग (नया मानक)170 सेमी80 सेमी85 सेमी

नोट: पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई पहले 165 सेमी थी, जिसे अब बढ़ाकर 170 सेमी कर दिया गया है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षित श्रेणियों के लिए विशिष्ट छूट के आंकड़े SSC की अधिसूचना के साथ स्पष्ट होंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, लेकिन इसके सभी मानकों को पास करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह का दूसरा मौका (दौड़ में) नहीं मिलता।

  • कांस्टेबल (पुरुष):
    • दौड़: 1600 मीटर की दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी (केवल 1 प्रयास)।
    • लंबी कूद (Long Jump): 14 फीट (अधिकतम 2 प्रयास)।
    • ऊंची कूद (High Jump): 4 फीट (अधिकतम 2 प्रयास)।
  • कांस्टेबल (महिला):
    • दौड़: 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी (केवल 1 प्रयास)।
    • लंबी कूद (Long Jump): 9 फीट (अधिकतम 2 प्रयास)।
    • ऊंची कूद (High Jump): 3 फीट (अधिकतम 2 प्रयास)।

RPF Constable CBT Exam Pattern 2026 (परीक्षा पैटर्न)

SubjectQuestionsMarksLevelTime
General Awareness5050General
Arithmetic3535Class 10
General Intelligence and Reasoning3535Class 10
Total12012090 Minutes

How to Apply : आरपीएफ भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • दस्तावेज तैयार रखें: फॉर्म भरने से पहले जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर, पते का विवरण तथा पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड या आधार कार्ड) स्कैन करके पास रखें।
  • विवरण दर्ज करें: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें।
  • फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करें: सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को ध्यान से जांच लें ताकि कोई गलती न रह जाए।
  • फॉर्म सबमिट करें: सभी विवरण सही होने पर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • प्रिंट आउट सुरक्षित रखें: भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल सबमिशन पेज का प्रिंट आउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

Important Links : आवेदन लिंक

आधिकारिक अधिसूचना (अभी जारी नही हुई)
आवेदन फॉर्म लिंक(अभी जारी नही हुई)
आधिकारिक वेबसाइटrpf.indianrailways.gov.in

Leave a comment