CAPF SI LDCE Bharti 2026 आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और लास्ट डेट

CAPF SI LDCE Bharti 2026

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने CAPF SI LDCE Bharti 2026 के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल 1,167 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत BSF में 235, CRPF में 377, SSB में 125 और ITBP में 430 पद निर्धारित किए गए हैं। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को इन पदों पर चयनित होने का मौका मिलेगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.mha.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सब-इंस्पेक्टर (GD) के पद पर पे लेवल-6 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा, जिसमें वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह निर्धारित है।

CAPF SI LDCE Bharti 2026 – Overview

भर्ती संगठनBorder Security Force (BSF)
मंत्रालयगृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)
परीक्षा का नामCAPF SI LDCE 2026
पद का नामसब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी)
कुल रिक्तियां1,167
शामिल सुरक्षा बलBSF, CRPF, ITBP एवं SSB
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रियाCBT, PST/PET, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा
वेतनमान₹35,400 – ₹1,12,400
आधिकारिक वेबसाइटBSF Official Website

CAPF SI LDCE Bharti 2026 – Important Dates

महत्वपूर्ण कार्यक्रमतिथि एवं समय
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि10 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू12 नवंबर 2026 (रात 12:01 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
CBT परीक्षा तिथिजल्द घोषित की जाएगी

CAPF SI LDCE Bharti 2026 Vacancy Details (पदों का विवरण)

CAPF SI LDCE भर्ती 2026 के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (GD) के कुल 1,167 पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों का आवंटन BSF, CRPF, SSB और ITBP में किया गया है। भर्ती में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। कैटेगरी के अनुसार SC, ST और अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

सुरक्षा बललिंगSCSTURकुल पदबल के कुल पद
BSFपुरुष3317173223235
BSFमहिला21912
CRPFपुरुष5226269347377
CRPFमहिला522330
SSBपुरुष/महिला19997125125
ITBPपुरुष/महिला5632342430430
कुल—167879131,1671,167

CAPF SI LDCE Bharti 2026 – Application Fees

CAPF SI LDCE भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि, शुल्क से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को आवेदन फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणआवेदन शुल्क
सभी पात्र अभ्यर्थीऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर निर्धारित शुल्क के अनुसार
शुल्क में छूट प्राप्त अभ्यर्थीकोई शुल्क नहीं
भुगतान का माध्यमऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं CSC)

Also Read : BSF Tradesman Written Exam Date 2026 Out: लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

CAPF SI LDCE Eligibility Criteria 2026 (पात्रता एवं योग्यता)

CAPF SI LDCE भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को BSF द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अधिकतम आयु सीमा, संबंधित सुरक्षा बल में न्यूनतम सेवा अवधि, सर्विस रिकॉर्ड और मेडिकल फिटनेस जैसी शर्तें शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

CAPF SI LDCE 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

2. आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वर्ग (Category)अधिकतम आयु सीमा
सामान्य (General)32 वर्ष
SC/ST37 वर्ष

3. न्यूनतम सेवा अवधि (Minimum Service Requirement)

उम्मीदवारों के लिए अपने संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में बेसिक ट्रेनिंग सहित कम से कम 4 वर्ष की नियमित सेवा पूरी करना अनिवार्य है। अलग-अलग सुरक्षा बलों में पद के अनुसार पात्रता निर्धारित की गई है।

  • BSF, CRPF और ITBP: कांस्टेबल (GD), कांस्टेबल (Tradesmen), हेड कांस्टेबल (GD) तथा ASI (GD) के पदों पर कार्यरत कर्मचारी आवेदन के पात्र हैं।
  • SSB: इस बल में ASI (GD) के पद पर कार्यरत कर्मचारी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

4. सर्विस रिकॉर्ड एवं मेडिकल योग्यता (Service Record & Medical Requirements)

शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने के साथ उम्मीदवारों को सेवा रिकॉर्ड एवं स्वास्थ्य से संबंधित निम्नलिखित शर्तें भी पूरी करनी होंगी:

  • अभ्यर्थी का पिछले 5 वर्षों का APAR (Annual Performance Appraisal Report) ग्रेडिंग कम से कम Good होना चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार ने केवल 4 वर्ष की सेवा पूरी की है, तो उसके पिछले 4 वर्षों की APAR रिपोर्ट को आधार माना जाएगा।
  • उम्मीदवार का संपूर्ण सेवाकाल के दौरान रिकॉर्ड साफ-सुथरा होना चाहिए। नियुक्ति का प्रस्ताव मिलने तक किसी प्रकार का प्रतिकूल या अनुशासनहीनता से संबंधित रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी का मेडिकल स्टेटस SHAPE-I मेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत होना आवश्यक है।

5. अधिकतम परीक्षा प्रयास (Maximum Number of Attempts)

CAPF SI LDCE 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए विभागीय कर्मचारियों को अधिकतम 3 बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यानी कोई भी पात्र विभागीय उम्मीदवार इस परीक्षा में कुल तीन प्रयास कर सकता है।

Also Read : गांव की बेटियों को मिलेंगे ₹7,500, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

CAPF SI LDCE Vacancy 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

CAPF SI LDCE भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) के लिए बुलाया जाएगा।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

Stage 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। इसमें चार अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:

विषय (Subject)कुल अंक (Marks)
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)50
Comprehension एवं Communication Skill50
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)50
सामान्य जागरूकता एवं व्यावसायिक ज्ञान (General Awareness & Professional Knowledge)50
कुल200 अंक

Stage 2: शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षण (PST/PET)

CBT परीक्षा में निर्धारित योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक मापदंडों एवं फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा।

Stage 3: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

शारीरिक परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों के आवश्यक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, सेवा अवधि, श्रेणी और अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

Stage 4: विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (Detailed Medical Examination – DME)

चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अभ्यर्थी निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार शारीरिक एवं चिकित्सकीय रूप से फिट हैं या नहीं।

CBT परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता अंक (Qualifying Marks)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक भाग में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके अलावा चारों भागों को मिलाकर कुल 50% अंक हासिल करने होंगे। SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार 5% अंकों की छूट दी जाएगी।

CBT परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश:

  • प्रत्येक भाग में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • सभी भागों को मिलाकर कम से कम 50% अंक हासिल करने होंगे।
  • SC/ST उम्मीदवारों को अर्हता अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
  • परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
  • CBT परीक्षा के परिणाम के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का कोई प्रावधान नहीं है।

How to Apply CAPF SI LDCE Online Form 2026

CAPF SI LDCE Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:-

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.mha.gov.in ओपन करें।
  2. One Time Registration (OTR) करें: वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन विकल्प के माध्यम से अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन करें: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Registration ID और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. भर्ती का विकल्प चुनें: लॉगिन करने के बाद SI (LDCE) CAPFs Exam-2026 के विज्ञापन के सामने दिए गए “Apply Here” विकल्प पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म भरें: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। साथ ही परीक्षा केंद्र का चयन भी ध्यानपूर्वक करें, क्योंकि एक बार चयनित परीक्षा केंद्र में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन फॉर्म में अपनी हाल ही की फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और निर्धारित प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क जमा करें: यदि आप शुल्क भुगतान के लिए पात्र हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म फाइनल सबमिट करें: सभी जानकारियों को एक बार दोबारा चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित है।
  9. आवेदन का प्रिंटआउट लें: फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। इस प्रिंटआउट को BSF कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं है।

Also Read : Sachivalaya Vacancy 2026: 10वीं, 12वीं पास को नौकरी का मौका, आवेदन शुरू

CAPF Recruitment 2026 Important Link

CAPF SI LDCE Online Form 2026 LinkApply Online
CAPF SI LDCE Bharti 2026 Notification PDFDownload PDF
BSF Official WebsiteBSF Portal
More Update Govt JobsVacancyresult.in
VACANCYRESULT.IN COMMUNITY

सरकारी नौकरी की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!

Latest Jobs, Results, Admit Card और सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया कम्युनिटी से अभी जुड़ें।

Lucky Verma

मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।

Leave a comment