CPRI MTS Recruitment 2026: आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है Apply और Selection Process

CPRI MTS Recruitment 2026

CPRI MTS Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (Central Power Research Institute – CPRI), विद्युत मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन एक प्रतिष्ठित स्वायत्त संस्थान है। केंद्र सरकार में स्थायी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है। संस्थान ने विज्ञापन संख्या CPRI/06/2026 के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS Grade 1), असिस्टेंट, तकनीशियन एवं इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित कुल 110 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

यदि आप 10वीं पास हैं और केंद्र सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित रिसर्च विंग में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो CPRI MTS Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आधिकारिक स्रोतों से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

CPRI MTS Recruitment 2026: Overview

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संस्थान का नामकेंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI)
मंत्रालयविद्युत मंत्रालय, भारत सरकार
विज्ञापन संख्याCPRI/06/2026
पद का नामMulti-Tasking Staff (MTS Gr.1), Assistant, Technician आदि
कुल रिक्तियां110 पद (MTS के 14 पद)
नौकरी का प्रकारकेंद्र सरकार की नौकरी
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू19 सितंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटcpri.res.in

CPRI MTS Recruitment 2026: पद और रिक्तियों का विवरण

CPRI द्वारा जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न संवर्गों में कुल 110 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं:

Posts NameVacant Post
Multi-Tasking Staff (MTS) Gr. 114
Technical Attendant Gr 137
Assistant Gr. II29
Technician Gr. 1 (Electrical & Mechanical)09
Engineering Assistant (Electrical & Mechanical)11
Scientific Assistant02
Engineering Officer Gr. 1 (Electrical & Civil)08

कौन कर सकता है आवेदन?

CPRI MTS Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा तय किए गए न्यूनतम मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

1. शैक्षणिक योग्यता

Post NameVacant PostQualificaion
Multi-Tasking Staff (MTS) Gr. 11410th Pass
Technical Attendant Gr 13710th Pass / ITI Trade Diploma.
Technician Gr. 1 (Mechanical)02ITI Trade Certificate in Mechanical.
Technician Gr. 1 (Electrical)07ITI Trade Certificate in Electrical.

2. आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (MTS, Attendant, Technician ): 25, 30 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट: भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST, OBC, दिव्यांगजन और Ex-Servicemen) को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

CPRI MTS Recruitment 2026 Salary

7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे-मैट्रिक्स के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाएंगे:

  • MTS (Grade 1): Pay Level 1 (रु. 18,000 – रु. 56,900)
  • Assistant Grade II: Pay Level 4 (रु. 25,500 – रु. 81,100)
  • अन्य भत्ते: मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं।

CPRI MTS Recruitment 2026 Application Fee

  • सामान्य / OBC / EWS वर्ग: अधिसूचना के अनुसार निर्धारित शुल्क (तकनीकी/सहायक पदों के लिए रु. 700 से 1,000 तक)।
  • SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen एवं महिला उम्मीदवार: कोई आवेदन शुल्क नहीं (पूर्णतः निःशुल्क)।
  • भुगतान माध्यम: नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के जरिए ऑनलाइन।

CPRI Recruitment 2026 Selection Process

CPRI MTS, Technical, Attendent पद के लिए चयन प्रक्रिया सीधी और पारदर्शी रखी गई है:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, बुनियादी अंकगणित, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक क्षमता (Reasoning) का मूल्यांकन करने के लिए बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): परीक्षा में मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों, आयु प्रमाण और पूर्व सैनिक सेवा प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
  3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Fitness): अंतिम चयन से पूर्व निर्धारित मानकों के अनुसार चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।

Also Read : Police Constable Vacancy 2026: 7,500 पदों का Notification जारी

CPRI MTS 2026: परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT / MCQ Mode)
  • कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • कुल अंक: 100 अंक
  • समय अवधि: 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
  • अंकन योजना (Marking Scheme): प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक काटा जाएगा।

How to Apply CPRI MTS Online Form 2026

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करते समय नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले CPRI के आधिकारिक पोर्टल cpri.res.in पर विजिट करें।
  2. करियर सेक्शन खोलें: होमपेज पर दिए गए “Careers” टैब पर क्लिक करें।
  3. विज्ञापन चुनें: Advertisement No. CPRI/06/2026 से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण करें: अपना वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. फॉर्म भरें: व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, और पत्राचार का पता सही-सही भरें।
  6. दस्तावेज़ अपलोड करें: अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (निर्धारित साइज और फॉर्मेट में) अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान व सबमिशन: यदि लागू हो तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को फाइनल सबमिट करें।
  8. प्रिंटआउट सुरक्षित रखें: भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

Also Read : RRB NTPC 2026-27 Vacancy: 12वीं पास के लिए 1,688 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

CPRI Recruitment 2026 apply date महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 19 सितंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026
  • लिखित परीक्षा (CBT) की तिथि: जल्द ही CPRI पोर्टल पर घोषित की जाएगी।

Important Links : आवेदन लिंक

Online Form Apply Link (Soon)Apply Link
Short Notification PDFDownload
CPRI Recruitment 2026 Syllabus PDFSyllabus PDF
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cpri.res.in/
Fast Update on Whatsapp Chennelअभी ज्वाइन करें
Fast Update on Telegram Chennelअभी ज्वाइन करें

Lucky Verma

मैं Lucky Verma हूँ और मुझे सरकारी नौकरियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी जानकारी पर लिखने का 6+ वर्षों का अनुभव है। मैं भर्ती एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए मुख्य रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन और सरकारी स्रोतों को प्राथमिकता देता हूँ और महत्वपूर्ण जानकारी को सरल एवं आसानी से समझ आने वाली भाषा में प्रस्तुत करता हूँ।

Leave a comment